उत्तरकाशी सुनील थपलियाल
जूनियर व माध्यमिक कक्षाओ में गणित विषय को सरल बनाने के लिए मंगलवार से बडकोट स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सेंटर आफ एक्सीलेंस के अंतर्गत चार दिवसयीय राज्य स्तरीय गणित सेमीनार आज से शुरू हो गया है जिसका विधिवत उद्घाटन महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड बंशीधर तिवारी द्वारा किया गया ।
राज्य स्तर के 13 जिलो से कुल 53 विशेषज्ञ शिक्षक सेमीनार में पहुंचकर अगले चार दिनों तक चिंतन व मनन करेंगे जिसमे गणित विषय को सरल बनाने में जो निष्कर्ष आयेगा वो पुरे राज्य में लागू किया जाएगा, कार्यक्रम में वैदिक गणित के पाठ्यक्रम और छात्र छात्राओं के लिए उपयोगिता की सरल नीति पर जोर दिया गया, बडकोट पहुंचे विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने जहा पहले राज्य भर से आए गणित विशेषज्ञ्य शिक्षकों से संवाद किया ,उन्हे बेहतर से बेहतर सरल विधि से गणित शिक्षा के प्रति बच्चों का ध्यान आकर्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की आज बच्चा गणित विषय से दूर भाग रहा है ।उन्हे गणित विषय के प्रति जागरूक किया जाय।
उन्होंने बताया कि पुरे राज्य में साढ़े चार लाख छात्रो को वेक्शीनेशन के लिए सूचीबद्ध किया गया है और इसके लिए कार्य भी गतिमान है, उन्होंने बताया कि राज्य में खस्ताहाल में स्कुलो की सूचि तैयार की गयी है जिनके सुधारीकरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जायेगी, इस दौरान तिवारी ने गणित प्रयोगशाला का भी निरिक्षण
राज्य स्तर के 13 जिलो से कुल 53 विशेषज्ञ शिक्षक सेमीनार में पहुंचकर अगले चार दिनों तक चिंतन व मनन करेंगे जिसमे गणित विषय को सरल बनाने में जो निष्कर्ष आयेगा वो पुरे राज्य में लागू किया जाएगा, कार्यक्रम में वैदिक गणित के पाठ्यक्रम और छात्र छात्राओं के लिए उपयोगिता की सरल नीति पर जोर दिया गया, बडकोट पहुंचे विद्यालयी शिक्षा के महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने जहा पहले राज्य भर से आए गणित विशेषज्ञ्य शिक्षकों से संवाद किया ,उन्हे बेहतर से बेहतर सरल विधि से गणित शिक्षा के प्रति बच्चों का ध्यान आकर्षित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की आज बच्चा गणित विषय से दूर भाग रहा है ।उन्हे गणित विषय के प्रति जागरूक किया जाय।
उन्होंने बताया कि पुरे राज्य में साढ़े चार लाख छात्रो को वेक्शीनेशन के लिए सूचीबद्ध किया गया है और इसके लिए कार्य भी गतिमान है, उन्होंने बताया कि राज्य में खस्ताहाल में स्कुलो की सूचि तैयार की गयी है जिनके सुधारीकरण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू कर दी जायेगी, इस दौरान तिवारी ने गणित प्रयोगशाला का भी निरिक्षणबारीकी से कर प्रत्येक प्रोजेक्ट की जानकारी भी गणित शिक्षको से ली|
विशिष्ठ अतिथि अपर निदेशक एससीईआरटी भूपेंद्र शर्मा द्वारा प्रतिभागियों में किए जा रहे गणितीय नवाचारों को राज्य के समस्त शिक्षक एवं बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया इस अवसर पर जनपद की मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सेमल्टी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गणितीय चारों लोगों को सम्मिलित किया गया है वह गणित जैसे कठिन विषयों को रुचिकर एवं आनंददाई बनाने हेतु सराहनीय पहल है प्राचार्य जितेंद्र सक्सेना ने विस्तार हेतु किए जा रहे प्रयासों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी ।

इस अवसर पर जनपद के सर्वाधिक नामांकन करवाने हेतु विकास खंड एवं बेसलाइन सर्वे में स्थान प्राप्त करने पर विकासखंड भटवाड़ी के अधिकारी एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर अपर निदेशक आई डी शर्मा ,मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी ,डाइट प्राचार्य जितेंद्र सक्सेना ,उप शिक्षा अधिकारी अमित चौहान, जेपी काला ,हर्षा रावत, कृपाल सिंह चौहान ,हेमलता गॉड सहित राज्य के विभिन्न जनपदों में विशिष्ट कार्य करने वाले शिक्षक एवं शोध संस्थान के सभी अकादमिक एवं कार्मिक सदस्य उपस्थित रहे।
टीम यमुनोत्री Express