Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला: देवस्थानम बोर्ड अधिनियम होगा भंग, चारों धामों के तीर्थपुरोहितो ने किया स्वागत……..

देहरादून/ उत्तरकाशी : देवस्थानम बोर्ड को लेकर आखिरकार सरकार ने बड़ा फैसला ले ही लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यूज़ एजेंसी ANI को दिए बयान में इस बात की पुष्टि की है, न्यूज़ एजेंसी के अनुसार सीएम धामी ने कहा है कि हमारी सरकार देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को वापस लेने जा रही है।

आपको बताते चले की त्रिवेंद्र रावत सरकार में देवस्थानम बोर्ड अधिनियम बनाए जाने के बाद से चारों धामों में विरोध होना शुरू हो गया था। लगातार चारो धामों के तीर्थपुरोहितो ने आंदोलन आरंभ किया हुआ था, धामी सरकार ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर उसकी सिफारिस पर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का निर्णय लिया है । गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सेमवाल , राजेश सेमवाल, यमुनोत्री मंदिर समिति सुरेश उनियाल,सुभाष उनियाल,  पुरोषत्तम उनियाल, पवन उनियाल,अभिषेक उनियाल, आशीष उनियाल, गिरीश उनियाल सहित गंगोत्री और यमुनोत्री, बद्री नाथ, केदार नाथ  के तीर्थ पुरोहितों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।

यमुनोत्री Express टीम

Related posts

ग्लेशियर टूटा ,8 शव बरामद, सीएम ने किया घटनास्थल का हवाई निरीक्षण , लगभग 391 मजदूरों को सुरक्षित निकाला

admin

उत्तरकाशी:कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने ली अधिकारियों की बैठक

admin

नगर का एक वार्ड कन्टेनमेंट जोन घोषत कर किया सील, वार्ड के सभी व्यापारीक प्रतिष्ठान रहेंगे बन्द,पढ़े पूरी खबर…

admin

You cannot copy content of this page