Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

किसान संगठनों ने CM के माध्यम से PM का जताया आभार

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को कैम्प कार्यालय में प्रदेश भर के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भेंट की।
इस दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने कृषि क़ानून पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र सरकार और राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है, शक्तिशाली भारत के रूप में दुनिया भर में देश का मान-सम्मान बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, हेमकुंड साहिब में रोपवे का निर्माण समेत एक लाख करोड़ की योजनाओं का कार्य चल रहा है।
इस दौरान तमाम किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने खबर का तत्काल लिया संज्ञान, लापरवाही बरतने पर मण्डी पर्यवेक्षक को किया निलंबित

Jp Bahuguna

लोनिवि मंत्री ने 10 करोड़ 35 लाख की 13 सड़कों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

admin

यमुना घाटी में बागवानों के लिए बनेंगे पैकेजिंग और ग्रेडिंग सैंटर,फल और सब्जियों को कोल्ड स्टोरेज करने की भी होगी व्यवस्था.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page