Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चरस के अवैध धंधे ने युवकों को पहुंचाया जेल

चरस के अवैध धंधे ने युवकों को पहुंचाया जेल

पुरोला पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप

पुरोला-  कम समय में अधिक कमाई करने  की लालच ने दो युवकों को जेल की हवा खिला दी है। उत्तरकाशी पुलिस ने चरस तस्करी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके तलाशी में पुलिस ने 1.4 किलोग्राम चरस बरामद की है। उत्तरकाशी के पुरोला थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक क्षेत्र में लगातार चरस तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। बुधवार की सुबह मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस ने चेकिंग की। इस दौरान दो संदिग्ध युवक पुलिस को देख अपना रास्ता बदल कर जाने लगे। शक होने पर पुलिस ने दोनों युवकों को रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने युवकों के कब्जे से चरस बरामद की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान कमलेश रावत उत्तरकाशी और ओमप्रकाश  तहसील मोरी उत्तरकाशी के रूप में की गई है। बताया आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उनको जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपियों ने उत्तरकाशी के आसपास के ग्रामीण इलाकों से चरस सस्ते दामों में खरीदकर देहरादून में महंगे दामों पर बेचने का जुर्म कबूल किया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में रंजीत नौटियाल, विजेंद्र सिंह शामिल रहे।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

कार्रवाई।अवैध अफीम की खेती पर उत्तरकाशी पुलिस की कर्रावाई मुंगरसन्ति क्षेत्र में नष्ट की 15नाली अफीम की खेती… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Jp Bahuguna

पुरोला में भू माफिया बेखौफ जमीने खुर्द -बुर्द का धड़ल्ले से हो रहा काम उठी जांच की मांग… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page