Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना माँ के कपाट शीतकाल के लिए बंद ,देखे उत्सव डोली की वीडियो में दर्शन…..

उत्तरकाशी। भैयादूज के पावन पर्व पर शनिवार को दोपहर 12:15 बजे विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिसके बाद शनिदेव की अगुवाई में मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) के लिए रवाना हुए। आज से शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में ही होंगे।

भैया दूज के पावन पर्व पर पौराणिक परंपरानुसार शनिवार सुबह यमुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की तथा यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू की। जिसके बाद दोपहर 12:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम से शनि देव की अगुवाई में पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ के लिए रवाना हुए। शाम को मां यमुना की डोली के खुशीमठ पहुंचे पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया।
यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद अब शीतकाल में छह माह तक मां यमुना की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में होगी तथा यहीं पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री जगवीर भंडारी, एसडीएम शालिनी नेगी, सीओ अनुज, डिप्टी सीएमओ डॉ आरसी आर्य, मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल, उपाध्यक्ष राजश्वरूप उनियाल, प्यारे लाल उनियाल, अनिरुद्ध उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, गिरीश उनियाल,अरविंद, राघवानंद, श्यामसुंदर उनियाल, प्रदीप उनियाल, अभिषेक उनियाल, राकेश, विपिन आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कार्रवाई।चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी,पुरोला पुलिस द्वारा 02 और नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹2.7 लाख कीमत की स्मैक बरामद…… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी,पढ़े पूरी खबर….

admin

उत्तरकाशी में राज्य का सबसे पहला लगा था प्लांट- पिरुल से बिजली, कोयला निर्माण और बायलर के ईंधन के रूप में इसके उपयोग ,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page