Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला -मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला- सीएम

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य का विकास हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। राज्य आन्दोलनकारियों के आश्रितों को भी राज्य आंदोलनकारी की मृत्यु के पश्चात 3100 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान करने का शासनादेश किया गया है एवं 31 दिसंबर 2021 तक छूटे राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण कार्य जारी रहेगा। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी शहीद उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :नशा मुक्ति पर जनचेतनात्मक पेटिंग्स बनाने एवं स्कूलों में ड्रग्स वारियर्स को को कप्तान  द्वारा किया गया पुरस्कृत

Jp Bahuguna

टिहरी सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक हुई, आयोजित बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की मांगी विस्तृत रिपोर्ट…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सीओ ने प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षकों को दिया व्यवहारिक प्रशिक्षण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page