Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:शिवलिंग पर्वत शिखर आरोहण को छह विदेशियों का दल डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

पर्यटन विभाग के तत्वावधान में10 दिवसीय एडवेंचर फाउण्डेशन प्रशिक्षण व शिवलिंग’’ शिखर का आरोहण के लिए 6 सदस्यीय विदेशी दल को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साहसिक खेलों में रूचि रखने वाले जनपद उत्तरकाशी के युवक/युवतियों को निःशुल्क प्रथम 10 दिवसीय एडवेंचर फाउण्डेशन प्रशिक्षण का आयोजन बुधवार से शुरू हो गया है जो 24 सितम्बर तक संचालित होगा। जिसमें 08 युवक, 12 युवतियां सहित कुल 20 प्रतिभागी शामिल है।प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को पर्वतारोहण से सम्बन्धित उपकरणों की जानकारी, बाउल्डिंग, राॅक क्लाईम्बिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, रिवर क्रासिंग, ट्रेकिंग,फस्ट एड, फ्लोरा एण्ड फ्योना आदि के सम्बन्ध में बेसिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
वहीं साहसिक पर्यटन को बढावा देने के उददेश्य से कोविड-19 वैश्विक महामारी-2019 के पश्चात प्रथम बार विदेशी दल (स्वीजरलैण्ड एवं आस्ट्रिया) ‘‘शिवलिंग’’ पर्वत/शिखर का आरोहण के लिए भारत सरकार व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अनुमति प्रदान की गई है।  जिसमें 06 सदस्यीय विदेशी दल  ‘‘शिवलिंग’’ पर्वत का आरोहण करेंगे।

इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी सहित प्रतिभागी उपस्थित थे।

Related posts

जनपद में कोविड -19 नियमों में सख्ती,सघन चेकिंग अभियान चलाने के SDM को निर्देश

admin

नगर पालिका बड़कोट में पंपिंग योजना के लिये धन आवंटित करने की उठी मांग मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

Arvind Thapliyal

बिरजा इंटरमीडिएट कॉलेज के एन एस एस के स्वयं सेवियों ने अपने एक दिवसीय कैंप के दौरान विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में ‘एड्स जागरूकता’ चलाया अभियान… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page