Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ा हादसा- बाइक सवार युवक पर गिरा पेड़, गम्भीर घायल ,पुलिस की मदद से पहुँचाया अस्पताल, पेड़ के नीचे दबे युवक व बाइक की एक्सक्लूसिव वीडियो…….

बड़ी खबर ।

सुनील थपलियाल उत्तरकाशी

पहाड़ो में आजकल सफर करना खतरे से खाली नही है । कही भूस्खलन तो कही पेड़ो का गिरना राहगीरों को जान जोखिम में डाले हुए है । बड़ा हादसा टल तो गया पर देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो पूरी बाइक पेड़ की चपेट में आई और घण्टों युवक पेड़ व बाइक के बीच फंसा रहा।  आपको बताते चले कि
उत्तरकाशी के पुरोला मोरी रोड पर जरमोला के पास पेड़ की चपेट में आने से अरविंद पुत्र जसपाल निवासी टौंस वन प्रभाग पुरोला  जख्मी हो गया, बाइक सवार युवक के ऊपर चीड़ का पेड़ आ गिरा , गनीमत रही कि सिर पर हेल्मेट होने की बजह से उसकी जान बच गयी भले ही पैर फैक्चर हो गया।

उसी दौरान मोरी से मुल्जिम को उत्तरकाशी ले जा रहे दरोगा भावना बिरला, कांस्टेबल रघुवीर सिंह और संदीप रौथाण ने स्थानीय लोगो के साथ मिलकर व बस का जैक लगाकर युवक को निकाला और निजी वाहन में अस्पताल पहुँचाया

पेड़ भारी भरकम था जिसे हटाया जाना संभव नही था घटना की जानकारी मिलते ही  पुलिस के जवान सहित स्थानीय लोगो की मदद से युवक को पेड़ के नीचे से निकाला जा सका ।उसके लिए भी बस का जैक लगा कर पेड़ को उठाया गया , रोड़ अभी भी बन्द है जिसे जेसीबी मशीन से हटाया जायेगा। युवक को पुरोला अस्पताल लाया जा रहा है । घायल युवक ने मोरी पुलिस व स्थानीय लोगो का आभार जताया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में आई क्यू ए सी के तत्वाधान में महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ने लैंगिक संवेदनशीलता पर आयोजित किया व्याख्यान कार्यक्रम दी छात्र/छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां…पढें।

Arvind Thapliyal

राजकीय महाविद्यालय टटाऊ बड़कोट में धूमधाम से मनाई गई उत्तराखंड रजत जयंती,राज्य आंदोलनकारियों बाल गोविंद डोभाल और रामप्रकाश रतूड़ी को किया गया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मैनपावर मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जीतेंगे कोविड से लङाई : मुख्यमंत्री तीरथ

admin

You cannot copy content of this page